नरेन्द्र दामोदरदास मोदी
जन्म: १७ सितम्बर १९५०)
भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री
हैं। भारत
के राष्ट्रपति
प्रणव मुखर्जी ने
उन्हें २६ मई
२०१४ को भारत
के प्रधानमन्त्री
पद की शपथ
दिलायी। वे स्वतन्त्र भारत
के १५वें प्रधानमन्त्री हैं
तथा इस पद
पर आसीन होने
वाले स्वतंत्र भारत
में जन्मे प्रथम
व्यक्ति हैं।
उनके नेतृत्व में
भारत की प्रमुख
विपक्षी पार्टी भारतीय
जनता पार्टी ने २०१४
का लोकसभा चुनाव
लड़ा और २८२
सीटें जीतकर अभूतपूर्व सफलता
प्राप्त की एक सांसद
के रूप में
उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी
वाराणसी एवं अपने गृहराज्य गुजरात
के वडोदरा संसदीय
क्षेत्र से चुनाव लड़ा
और दोनों जगह
से जीत दर्ज़
की।
इससे पूर्व
वे गुजरात राज्य के १४वें
मुख्यमन्त्री
रहे। उन्हें उनके
काम के कारण
गुजरात की जनता
ने लगातार ४
बार (२००१ से
२०१४ तक) मुख्यमन्त्री चुना।
गुजरात विश्वविद्यालय से
राजनीति
विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री
प्राप्त नरेन्द्र मोदी विकास पुरुष
के नाम से
जाने जाते हैं
और वर्तमान समय
में देश के
सबसे लोकप्रिय नेताओं
में से हैं।। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट
ट्विटर पर भी
वे सबसे ज्यादा
फॉलोअर वाले भारतीय
नेता हैं। टाइम पत्रिका ने
मोदी को पर्सन
ऑफ़ द ईयर
२०१३ के ४२
उम्मीदवारों की सूची में
शामिल किया है।
अटल बिहारी
वाजपेयी की तरह नरेन्द्र मोदी
एक राजनेता और
कवि हैं। वे
गुजराती भाषा के अलावा
हिन्दी में भी
देशप्रेम से ओतप्रोत कविताएँ लिखते
हैं।
नरेन्द्र मोदी
का जन्म तत्कालीन बॉम्बे राज्य के महेसाना जिला स्थित वडनगर ग्राम में हीराबेन मोदी
और दामोदरदास मूलचन्द मोदी
के एक मध्यम-वर्गीय परिवार में
१७ सितम्बर १९५०
को हुआ था।
वह पूर्णत: शाकाहारी
हैं।
किशोरावस्था में
अपने भाई के
साथ एक चाय
की दुकान चला
चुके मोदी ने
अपनी स्कूली शिक्षा
वड़नगर में पूरी की।
उन्होंने आरएसएस के प्रचारक रहते
हुए 1980 में गुजरात
विश्वविद्यालय से राजनीति
विज्ञान में स्नातकोत्तर परीक्षा दी
और एम॰एससी॰
की डिग्री प्राप्त की।
लोक सभा चुनाव
२०१४ में मोदी
की स्थिति
न्यूज़ एजेंसीज व
पत्रिकाओं द्वारा किये गये
तीन प्रमुख सर्वेक्षणों ने
नरेन्द्र मोदी को प्रधान
मन्त्री पद के लिये
जनता की पहली
पसन्द बताया था। एसी वोटर
पोल सर्वे के
अनुसार नरेन्द्र मोदी
को पीएम पद
का प्रत्याशी घोषित
करने से एनडीए
के वोट प्रतिशत में
पाँच प्रतिशत के
इजाफ़े के साथ
१७९ से २२०
सीटें मिलने की
सम्भावना व्यक्त की गयी।
सितम्बर २०१३ में नीलसन
होल्डिंग और इकोनॉमिक
टाइम्स ने जो परिणाम
प्रकाशित किये थे उनमें
शामिल शीर्षस्थ १००
भारतीय कार्पोरेट्स में
से ७४ कारपोरेट्स ने
नरेन्द्र मोदी तथा ७
ने राहुल गान्धी को बेहतर प्रधानमन्त्री बतलाया
था। नोबल पुरस्कार विजेता
अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन मोदी को बेहतर
प्रधान मन्त्री नहीं
मानते ऐसा उन्होंने एक
इंटरव्यू में कहा था।
उनके विचार से
मुस्लिमों में उनकी स्वीकार्यता संदिग्ध हो
सकती है जबकि
जगदीश भगवती और
अरविन्द पानगढ़िया को मोदी का
अर्थशास्त्र बेहतर लगता है। योग गुरु
स्वामी रामदेव व मुरारी बापू
जैसे कथावाचक ने
नरेन्द्र मोदी का समर्थन
किया।
पार्टी की
ओर से पीएम
प्रत्याशी घोषित किये जाने
के बाद नरेन्द्र मोदी
ने पूरे भारत
का भ्रमण किया।
इस दौरान तीन
लाख किलोमीटर की
यात्रा कर पूरे
देश में ४३७
बड़ी चुनावी रैलियाँ, ३-डी सभाएँ व
चाय पर चर्चा आदि
को मिलाकर कुल
५८२७ कार्यक्रम किये।
चुनाव अभियान की
शुरुआत उन्होंने २६
मार्च २०१४ को
मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद के
साथ जम्मू से की और
समापन मंगल
पाण्डे की जन्मभूमि बलिया में किया। स्वतन्त्रता प्राप्ति के
पश्चात भारत की
जनता ने एक
अद्भुत चुनाव प्रचार
देखा। यही नहीं,
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में
भारतीय जनता पार्टी
ने २०१४ के
चुनावों में अभूतपूर्व सफलता
भी प्राप्त की।
लोक सभा
चुनाव २०१४ में
मोदी की स्थिति
न्यूज़
एजेंसीज व पत्रिकाओं द्वारा
किये गये तीन
प्रमुख सर्वेक्षणों ने
नरेन्द्र मोदी को प्रधान
मन्त्री पद के लिये
जनता की पहली
पसन्द बताया था।
एसी वोटर पोल
सर्वे के अनुसार
नरेन्द्र मोदी को पीएम
पद का प्रत्याशी घोषित
करने से एनडीए
के वोट प्रतिशत में
पाँच प्रतिशत के
इजाफ़े के साथ
१७९ से २२०
सीटें मिलने की
सम्भावना व्यक्त की गयी। सितम्बर २०१३
में नीलसन होल्डिंग और
इकोनॉमिक
टाइम्स ने जो परिणाम
प्रकाशित किये थे उनमें
शामिल शीर्षस्थ १००
भारतीय कार्पोरेट्स में
से ७४ कारपोरेट्स ने
नरेन्द्र मोदी तथा ७
ने राहुल गान्धी को बेहतर प्रधानमन्त्री बतलाया
था। नोबल पुरस्कार विजेता
अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन मोदी को बेहतर
प्रधान मन्त्री नहीं
मानते ऐसा उन्होंने एक
इंटरव्यू में कहा था।
उनके विचार से
मुस्लिमों में उनकी स्वीकार्यता संदिग्ध हो
सकती है जबकि
जगदीश भगवती और
अरविन्द पानगढ़िया को मोदी का
अर्थशास्त्र बेहतर लगता है। योग गुरु
स्वामी रामदेव व मुरारी बापू
जैसे कथावाचक ने
नरेन्द्र मोदी का समर्थन
किया।
पार्टी की ओर
से पीएम प्रत्याशी घोषित
किये जाने के
बाद नरेन्द्र मोदी
ने पूरे भारत
का भ्रमण किया।
इस दौरान तीन
लाख किलोमीटर की
यात्रा कर पूरे
देश में ४३७
बड़ी चुनावी रैलियाँ, ३-डी सभाएँ व
चाय पर चर्चा आदि
को मिलाकर कुल
५८२७ कार्यक्रम किये।
चुनाव अभियान की
शुरुआत उन्होंने २६
मार्च २०१४ को
मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद के
साथ जम्मू से की और
समापन मंगल
पाण्डे की जन्मभूमि बलिया में किया। स्वतन्त्रता प्राप्ति के
पश्चात भारत की
जनता ने एक
अद्भुत चुनाव प्रचार
देखा। यही नहीं, नरेन्द्र मोदी
के नेतृत्व में
भारतीय जनता पार्टी
ने २०१४ के
चुनावों में अभूतपूर्व सफलता
भी प्राप्त की।
परिणाम
चुनाव में
जहाँ राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन ३३६ सीटें जीतकर
सबसे बड़े संसदीय
दल के रूप
में उभरा वहीं
अकेले भारतीय जनता
पार्टी ने २८२
सीटों पर विजय
प्राप्त की। काँग्रेस केवल
४४ सीटों पर
सिमट कर रह
गयी और उसके
गठबंधन को केवल
५९ सीटों से
ही सन्तोष करना
पड़ा। नरेन्द्र मोदी स्वतन्त्र भारत
में जन्म लेने
वाले ऐसे व्यक्ति हैं
जो सन २००१
से २०१४ तक
लगभग १३ साल
गुजरात के १४वें
मुख्यमन्त्री रहे और हिन्दुस्तान
के १५वें प्रधानमन्त्री बने।
एक
ऐतिहासिक तथ्य यह भी
है कि नेता-प्रतिपक्ष के चुनाव हेतु
विपक्ष को एकजुट
होना पड़ेगा क्योंकि किसी
भी एक दल
ने कुल लोकसभा
सीटों के १०
प्रतिशत का आँकड़ा ही
नहीं छुआ।